23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मस्जिद हटाने को लेकर मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे, NH-30 पर लगा जाम…श्रृंगवेरपुरधाम में पहुंची भारी फोर्स

शृंगवेरपुर धाम में सोमवार को निषाद जन्मोत्सव के अवसर पर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में इंडियन निर्बल शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता-वाराणसी नेशनल हाईवे की दोनों लेन को जाम कर दिया।

2 min read
Google source verification
Up news, prayagraj

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, निषाद पार्टी का धरना

प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक मस्जिद हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि मस्जिद अवैध रूप से श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर बनाई गई है, उन्होंने दलील दी है कि लगभग पंद्रह साल पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर के पुजारी की हत्या कर वहां मस्जिद बना ली। मंत्री के धरने पर बैठने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया है और NH-30 पर भयंकर जाम लग गया।

श्रृंगवेरपुरधाम में धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद

मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही हजारों समर्थक भी पहुंचने लगे हैं, फिलहाल मौके कर पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं और मंत्री को सामान्य स्थिति रहने के लिए समझा बुझा रहा है। बता दें कि प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषाद पार्टी की रैली सोमवार को ही है। मंत्री संजय निषाद इसी रैली में शामिल होने पहुंचे थे।

आज महाराजा गुहाराज निषाद का जन्मदिन भी है, इसलिए वह निषादराज पार्क में पूजा करने गए थे। वहां मस्जिद देखकर उन्होंने उसे हटाने की मांग करते हुए NH पर धरना शुरू कर दिया। श्रृंगवेरपुरधाम में स्थित निषादराज पार्क में भगवान श्रीराम और निषाद राज की गले मिलती हुई 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।

पुरातत्व विभाग के रिकॉर्ड में भी मस्जिद का जिक्र नहीं

मंत्री संजय निषाद दो साल पहले भी मार्च 2023 में मस्जिद को हटाने की मांग किए थे, उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह 2013 से श्रृंगवेरपुर धाम को साफ करवाना शुरू किये थे, तो वहां कोई मस्जिद नहीं थी, लेकिन बाद में एक मस्जिद बन गई। संजय निषाद ने कहा कि पीएम इंदिरा गांधी द्वारा पुरातत्व विभाग से कराए गए उत्खनन में वहां निषादराज का किला पाया गया था। उस समय वहां मस्जिद नहीं थी। लेकिन बाद में वहां अवैध रूप से मस्जिद बना ली गई, इसे हटाया जाना चाहिए।

सरकार और प्रशासन से की मांग

मंत्री ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि अवैध कब्जों को तत्काल हटाकर क्षेत्र को संरक्षित किया जाए, जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दाैरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि श्रृंगवेरपुर धाम को भगवान राम और निषाद राज गुहा की ऐतिहासिक मित्रता से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।