
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज में हादसा, PC- X
प्रयागराज के फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज में धमाका हो गया। इस धमाके में 4 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। हलांकि अभी प्रशासन ने मरने वालों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं कम से कम 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंच चुकी है। बचाव कार्य में 5 जेसीबी लगाई गई हैं।
हादसे के बाद अमोनिया का रिसाव हो रहा है। रिसाव होने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई। बचाव कार्य में जुटे लोगों को गैस के रिसाव होने से परेशानी हो रही है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस फैल चुकी है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं।
यह कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। आदर्श कोल्ड स्टोरेज के नाम से यह संचालित किया जा रहा था। कोल्ड स्टोरेट लगभग 5000 स्क्वायर फीट में बना है। इसका 1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा ढह गया। यहां लगभग 100 लोग काम करते हैं।
हादसे के बाद पुलिस को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया।
मलबे में दबे लोगों को निकालकर उपचार के लिए बेजा जा रहा है। बचाव दल की टीमें तत्परता से लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे की विशालता को देखते हुए तत्काल SDRF और NDRF की टीमों को तलब किया गया। वर्तमान में 4 जेसीबी मशीनों की मदद से कंक्रीट और लोहे के गाडरों को हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे से रह-रहकर उठ रही अमोनिया की तीखी गंध रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा डाल रही है, जिसके चलते बचावकर्मी मास्क पहनकर अंदर दाखिल हो रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। अचानक तेज धमाके के साथ कोल्ड स्टोरेज की बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के वक्त वहां करीब 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से 20 लोग सीधे तौर पर मलबे की चपेट में आ गए।
Published on:
23 Mar 2026 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
