
देश में शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आया। इसी के साथ अब शनिवार यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। लखनऊ से शिया चांद कमेटी ने चांद के दिखने का एलान किया है। अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में शुक्रवार यानी 21 अप्रैल को ईद उल फितर यानी मीठी ईद की मिठास घुली रही। वहीं, भारत में माह-ए-रमजान में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई। इसी के साथ इबादत और पाकीजगी वाले रमजान के 29 रोजे पूरे हुए।
रमजान का पूरा हुआ महीना
रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय इस पाक महीने में रोजा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत की जाती है। सऊदी अरब में 29 दिनों का रमजान 20 अप्रैल को पूरा हुआ, इसलिए वहां 21 अप्रैल को ईद मनाई गई। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलमानों ने इबादत की और जश्न मनाया।
हालांकि मुस्लिम बहुल देश सूडान में हिंसा भड़कने के कारण ईद के रंग में भंग पड़ गया जबकि दूसरे देशों में बेहतर भविष्य की उम्मीदों के बीच यह त्योहार आया है।भारत में भी शुक्रवार को चांद देखने के बाद 22 अप्रैल को ईद मनाने की उम्मीद की जा रही थी। ईद से एक दिन पहले रोजेदारों सहित अन्य लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी।
ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
रोजेदारों की इबादत के बाद ईद का दिन मुबारक होता है। इसकी तैयारी में लोग उत्साह से लबरेज रहते हैं। इसका सुबूत शुक्रवार को देश के सभी राज्यों के बाजारों में देखने को मिला। ईद की खरीदारी में लोगों ने तपती गर्मी की परवाह की और न ही सर्द मौसम की। सेवइयां की दुकानें हो, चूड़ी की दुकान हो, फल की दुकानें हो या फिर कपड़ों की हर तरफ लोगों की भीड़ रही।
Updated on:
21 Apr 2023 09:12 pm
Published on:
21 Apr 2023 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
