इलाहाबाद:नैनी सेंट्रल जेल प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है। यहाँ पूर्व सांसद विधायक से लेकर खूंखार आतंकवादी हार्डकोर क्रिमिनल और अंडरवर्ल्ड से तालुकात रखने वाले कैदियों की लम्बी लिस्ट है।बीते दिनों बागपत जेल में ही माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जरायम की दुनिया से लेकर जेल प्रशासन तक में खलबली मच गई।जिसके बाद बड़ा सवाल सामने आया की जेल की चारदीवारी के अंदर क्या क्या होता है।जिस पर सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक.चौबंद करने के निर्देश दिए गए।उसके बावजूद नैनी जेल में सुरक्षा और चौकसी के मद्देनजर लगाए गए जैमर सिर्फ दिखाने के लिए ही साबित हो रहे हैं।और ऐसा तब है जब यह सबसे सेंसटिव जेल है।