18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिले पार्टी से नाराज चल रहे मंत्री नंदी, क्या हुई होगी दोनों नेताओं के बीच बात?

UP Politics: नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता दो बार से प्रयागराज की मेयर थी। मगर इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। इसके पीछे परिवारवाद के अलावा कुछ और भी कारण बताए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Nand Gopal Gupta Nandi met State President Bhupendra Chaudhary

बाएं से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दाएं में नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेयर पत्नी का टिकट कटने और विरोधी के भाजपा में शामिल होने से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मिले।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने रखी अपनी बात
नंदी दोपहर बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां नंदी ने बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ काफी देर तक बातचीत की। इससे पहले नंदी अपनी शिकायत लेकर दिल्ली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के निर्देश के बाद ही उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी है।

दरअसल, नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता दो बार से प्रयागराज की मेयर थी। मगर इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। इसके पीछे परिवारवाद के अलावा कुछ और भी कारण बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम से वे नाराज थे। केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय होने के कारण नंदी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल पाए।

नंदी के खिलाफ लड़े रईस चंद्र शुक्ला भाजपा में शामिल हुए
इस घटनाक्रम के ठीक एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में प्रयागराज में 2022 का विधानसभा चुनाव सपा प्रत्याशी के रूप में नंदी के खिलाफ लड़े रईस चंद्र शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद नंदी ने सार्वजनिक रूप से इस पर विरोध जताया था।


यह भी पढ़ें: अतीक के नाम से चल रही 10 से ज्यादा फेसबुक ID, क्या जेल से फेसबुक चलाता था माफिया?

इस मामले को लेकर वे दिल्ली मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है मंत्री नंदी जल्दी इस मामले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। साथ ही इस बात पर नाराजगी जाहिर करेंगे। यही नहीं उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का भी समय मांगा है।