
नरेन्द्र गिरी
प्रयागराज. Narendra Giri Suicide Note. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhada Parishad) के अध्यक्ष स्वर्गीय महंत नरेंद्र गिरी (Naredra Giri Suicide) के आत्महत्या वाले स्थान से बरामद पत्र में उनको बदनाम किए जाने की साजिश का जिक्र है। नरेंद्र गिरी ने अपने शिष्य आनंद पर एक महिला के साथ झूठी तस्वीर वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं 13 सितंबर को आत्महत्या (Suicide) करने वाला था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह आगे लिखते हैं कि मुझे जानकारी मिली है कि आनंद किसी महिला के साथ मेरी तस्वीर वायरल कर मुझे बदनाम करने जा रहा है। मुझे लगा कि इसपर मुझे अपना पक्ष रखना चाहिए, लेकिन बदनामी का डर था। वह आगे लिखते हैं कि मैनें सम्मान के साथ जीवन बिताया है। बदनामी के साथ मैं नहीं जी सकूंगा।
नरेंद्र गिरी ने आगे लिखा कि आनंद ने कहा कि एक बार तस्वीर वायरल होने के बाद कितनी बार लोगों को वो सफाई दे पाएंगे। नरेंद्र गिरी ने लिखा कि मैं इससे आहत हूं और अपनी जान ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज पुलिस से मेरा विनम्र निवेदन है कि वह उन सभी लोगों को सजा दे जिससे मेरी आत्मा को शांति मिल सके।
Published on:
21 Sept 2021 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
