
भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त
प्रयागराज. यूपी के बलिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इलाहाबाद की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। इसके पहले उन्हें कोट में हाजिरी के लिये समन जारी हुए, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसी मामले में पूर्व विधायक अनिल कुमार के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
वीरेन्द्र सिंह मस्त के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बलिया जिलाधिकारी कार्यालय में घुसकर वहां कर्मचारियों से धक्कामुक्की की और सरकारी का में बाधा पहुंचायी। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हआ, जिसकी सुनवायी इलाहाबाद के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। कोट में हाजिरी के लिये उन्हें समन किया गया, बावजूद इसके वो हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। हालांकि इस मामले में सांसद वीरेन्द्र सिंह व दूसरों ने अपराध से उन्मोचित होने की अर्जी दी थी, लेकिन उसे स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Court Correspondence
Published on:
01 Sept 2019 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
