
सेवाजनित परिलाभों से काटे 4 लाख 28 हजार 789 रूपये वापस करने का निर्देश
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज पर एक लाख का हर्जाना लगाया है। यह हर्जाना याची को बेवजह 5 राउंड की मुकदमेबाजी में उलझाने के लिए लगाया है। कोर्ट ने याची के सेवानिवृत्ति परिलाभों से काटे गए 4 लाख 28 हजार 789 रूपये 7 फीसदी ब्याज सहित 6 सप्ताह में वापस करने का निर्देश दिया है और कहा है कि याची को ग्रेच्युटी राशि के भुगतान में देरी पर भी ब्याज पाने का हक है।
यह आदेश न्यायमुर्ति सुनीत कुमार ने गोविन्द बल्लभ पंत महाविद्यालय कछाला बदायूं के सेवानिवृत्त हेड क्लर्क ओम प्रकाश तिवारी की याचिका पर दिया है। याची को प्रबंध समिति ने 7 अक्टूबर 1984 को निलंबित कर दिया और 4 मई 85 को सेवा से हटा दिया गया। जिसे चुनौती दी गयी। 8 दिसम्बर 2014 को याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने बर्खास्तगी रद्द कर दी और पेंशन आदि के भुगतान का निर्देश दिया। आदेश का पालन नहीं किया गया।
अवमानना याचिका दाखिल हुई तो परिलाभों से यह कहते हुए प्रबंधकीय अंशदान 4 लाख 28 हजार काट लिए गए की याची ने वेतन लिया और अंशदान जमा नहीं किया जब कि याची को निलंबन की तिथि 4 मई 85 से सेवानिवृत्ति 30 जुलाई 2009 तक वेतन नहीं मिला। कोर्ट ने बकाये वेतन के भुगतान का आदेश ही नहीं दिया था। प्रबन्ध समिति ने कल्पना कर ली कि याची ने वेतन लिया है। कोर्ट ने कटौती को गलत करार दिया है।
Published on:
01 Oct 2019 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
