18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के इन दो रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगी सिर्फ महिला कर्मचारी

डीआरएम की अनूठी पहल ने लोगों के दिल को छूआ

2 min read
Google source verification
railway employees

महिला रेल कर्मचारी

इलाहाबाद. उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के दो स्टेशनों पर जल्द ही केवल महिला कर्मचारी ड्यूटी करती नजर आएंगी। इन स्टेशनों पर महिला सुरक्षाकर्मी से लेकर बुकिंग क्लर्क तक केवल महिला कर्मचारी हांेगी। इलाहाबाद मंडल के डीआरएम द्वारा महिला सशक्तिकरण की इस अनूठी पहल को जबरदस्त सराहना मिल रही है। डीआरएम के इस प्रयास से स्टेशन से आवागमन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इलाहाबाद मंडल डीआरएम एसके पंकज ने इस अनूठे प्रयोग के लिए इलाहाबाद के बम्हरौली स्टेशन और कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन को चुना है। इस स्टेशन पर स्टेशन मास्टर से लेकर सुरक्षाकर्मी, बुकिंग क्लर्क सहित अन्य रेल कर्मचारी केवल महिला होंगी। इस स्टेशन पर तीन शिफ्ट में सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। महिला कर्मचारियों को तैनात करने के लिए कार्मर्शियल, आॅपरेटिंग और सेफ्टी डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारियों से तबादले की सहमति लिया जाना बाकी है।

सहमति मिलते ही इलाहाबाद और कानपुर स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैनात महिला कर्मचारियों की टीम दोनों स्टेशनों पर तैनात कर दी जाएगी। ऐसे में जल्द ही रेल यात्रियों को स्टेशन पर सुरक्षा की कमान संभालते आरपीएफ महिला कर्मचारी के साथ बुकिंग आॅफिस में महिला कर्मचारी को देखा जा सकेगा। दरअसल वर्तमान समय में जिस तरह से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं कुशल नेतृत्व कर रही हैं। उससे महिलाओं में अलग ऊर्जा का संचार हुआ है।

रेलवे के विभिन्न पदों पर भी महिलाएं बखूबी पुरूषों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ट्रेन चलाने से लेकर, चलती ट्रेन में टिकट चेक करने, टिकट बुकिंग सहित अ्रन्य कार्य कर रही हैं। पुरूष कर्मचारियों के बीच उनकी काबिलियत को लोगों के सामने लाने के लिए डीआरएम ने यह शानदार पहल की है। इससे महिलाओं को अपने काम से अलग पहचान मिलने का पूरा अवसर मिलेगा।

साथ ही इन स्टेशनों से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों को भी केवल महिला कर्मचारियों को देख नई प्रेरणा मिलेगी। स्टेशन पर आ कर महिलाएं और लड़कियां खुद पर गर्व करती नजर आएंगी। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डीआरएम का यह प्रयास नई भूमिका अदा करता नजर आएगा।