
Panting
इलाहबाद. इलाहबाद संगम नगरी की धार्मिक और शैक्षिक प्राचीन संस्कृति को नया स्वरूप देने और शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन ने एक पहल की है। जिसमें जिले के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों को एक नया रंग स्वरूप देने की तैयारी है। मंडलायुक्त डॉ आशीष गोयल ने जिले केअधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए है। साथ ही कुम्भ नगरी को खूबसूरत बनाने पर जोर दिया। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे शहर में अब हर दीवार स्लोगन और प्रयाग की महत्ता बढ़ाने वाले मन्त्र लिखेंगे। शहर में आने वाले पर्यटकों के अलावा सभी सरकारी आयोजनों में भी यह प्रयास होगा। की आने वाले अतिथियों को वाक के जरिये यहां की मूल संस्कृति से मुखातिब कराया जायेगा। अर्धकुम्भ से पहले जिले में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की जल्द ही सम्भावना है। इन सभी कामों की दीवार पर प्रयाग की संस्कृति का रंग दिखेगा।
बेवसाईट के जरिये होगा प्रचार
शहर की दीवारों की खूबसूरती बढाने के लिये दीवारों पर होने वाली पेंटिंग और अच्छे स्लोगन। जिसके जरिये बाहर से आने वाले यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। शहर की दीवारों पर पेंट करने के साथ उन पर कलाकृतियों बनाने के लिए पेंट माय सिटी के नाम से वेबसाइट जिला प्रशासन शुरू करेगा।
मंडलायुक्त डॉक्टर आशीष गोयल के अनुसार, इलाहाबाद विकास कार्यों के लिए जिले के अफसरों के साथ बैठक गयी।और जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की अव्यवस्थाओं से नाराज मंडलायुक्त ने तत्काल निराकरण के लिये कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया की शहर स्वच्छ और खूबसूरत दिखना चाहिए। शहर की दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए पेंट माय सिटी वेबसाइट शुरू की जाए योजना के तहत दीवारों पर खूबसूरत वाल पेंटिंग बनाई जाए। पूरे शहर को इससे सजाया जाए। सभी स्कूलों में आम शायरियों को आमंत्रित किया जाए और आम लोगों के लिये पेंटिंग प्रतियोगिता में स्लोगन प्रतियोगिता कराई जाए और शहर के लिये किये जा रहे इस काम में सब की सहभागिता ली जाए।
वाकिंग टूर के जरिये शहर दिखाने की कोशिश
दीवारो पर जो भी कलाकृति उकेरी जाएगी उसमें प्रयाग के सौंदर्य को विशेष रूप से दिखाया जाएगा। अच्छे स्लोगन लिखने वाले और पेंटिंग बनाने वाले को भी पुरस्कृत किया जाएगा।धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर की ओर पेंटिंग ध्यान आकर्षित करने के लिए वाकिंग टूर का आयोजन किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को उन्होंने निर्देश दिया है।की व्यवस्था ऐसी की जाए जिससे शहर के ऐतिहासिक स्थलों मंदिर पार्को में लोग भ्रमण काराया जाना शुनिश्चित किया जाए।इसके लिए वेबसाइट बनाई जाए इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए।जिला प्रशासन के इस मुहीम को कुम्भ से पहले पर्यटन को बढ़ावा देने के दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।
आम लोगों ने किया स्वागत
जिला प्रशासन की इस मुहीम का शहर के लोगो ने स्वागत किया है। शहर में पोस्टेड डॉ विभा मिश्रा ने कहा कि, यह सरहनीय पहल है। इससे दीवारे भी साफ रहेंगे और नये तरह का लुक भी मिलेगा। वही शहर में फेमस आर्टिस्ट और इविवि फाईनेआर्ट विभाग के एसोसियट प्रो डॉ धर्मेन्द्र ने कहा कि, यह सबसे अच्छी बात इसलिए है की विवि के छात्रों जो आर्ट से जुड़े हैं उन्हें काम करने का मौका मिल सकता है। यहाँ से देश विदेश तक आर्टिस्ट निकले हैं। लेकिन यहाँ के छात्रों के लिये शहर को सजाने और सवारने का मौका मिलेगा। इसका स्वागत है आगे जिला प्रशासन ने मौका दिया तो हम लोग बेहतरीन काम करेंगे।
इनपुुट- इलाहाबाद से प्रसून पाण्डेय ।
Updated on:
14 Aug 2017 01:27 pm
Published on:
14 Aug 2017 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
