7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCS Exam 2017: सीबीआई जांच के चलते पीसीएस मेन्स की परीक्षा टली, अब इस दिन होगी मेन्स की परीक्षा

सपा सरकार में हुई भर्तियों की हो रही सीबीआई जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

arun ranjan

•

Updated: 7 Feb 2018, 9:30 AM IST

पीसीएस मेन्स परीक्षा 2017

PCS Main Examination 2017

इलाहाबाद. सीबीआई जांच के चलते आखिरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस मेन्स 2017 की परीक्षा टाल दी गई। अब यह परीक्षा 17 मार्च के बजाय 17 मई को आयोजित होगी। सीबीआई जांच की व्यवस्तता और परीक्षार्थियों की मांग के बाद आयोग ने परीक्षा तिथि टालने का निर्णय लिया। आयोग के इस कदम से परीक्षार्थियों ने काफी राहत की सांस ली है।

सपा सरकार में अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक लोक सेवा आयोग से निकली विभिन्न भर्तियों की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम 31 जनवरी से आयोग के अंदर डटी हुई है। भर्तियों में हुई गड़बड़ी की जांच करने के लिए सीबीआई ने आयोग की परीक्षा, स्केलिंग, इंटरव्यू सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों के कम्प्यूटर को स्कैन कर लिया है। इस जांच में आयोग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सीबीआई के सहयोग में लगे हैं।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति, भ्रष्टाचार मुक्त मोर्चा सहित अन्य संगठनों से जुड़े प्रतियोगी छात्रों ने भी यह कहते हुए परीक्षा टालने की मांग की थी कि उन्हें तैयारी के लिए समय नहीं मिल रहा है। परीक्षा टालने को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने आयोग को ज्ञापन भी दिया था। आयोग ने प्रतियोगी छात्रों का ज्ञापन परीक्षा समिति को सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को आयोग की बैठक में मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा टालने का फैसला लिया गया है। इस फैंसले से प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में भी हुई थी देरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीएसएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा 24 सितंबर 2017 को हुई थी। आयोग ने पहले सोचा था कि 15 दिसंबर तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर 17 मार्च को मुख्य परीक्षा कर लिया जाएगा। वहीं परीक्षा के बाद काफी छात्रों ने आयोग से ओएमआर में हुई गड़बड़ियों को सुधारने की मांग की। आयोग भी परीक्षा को लेकर किसी मामले में फंसने के बजाय ओएमआर सुधारने में लग गया। जिसके कारण पीएसएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसम्बर 2017 के बजाय 19 जनवरी 2018 को घोषित किया गया। वहीं अब मेन्स की परीक्षा 17 मई को कराने का निर्णय लिया गया है।