12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। बिजली उपभोक्ताओं ने रविवार को अपना दर्द साझा किया।

2 min read
Google source verification
prayagraj News, hindi news

प्रयागराज में अनियमित बिजली कटौती ने गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ाई। PC: IANS

जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कई मोहल्लों में घंटे भर बिजली कटौती के साथ-साथ ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं को बेहाल कर रखा है। गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली लगी रहती है। वहीं, अघोषित बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से जहां छोटे उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं, वहीं घर पर महिलाओं, छोटे-छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।

ओवरलोड होने के कारण ट्रिप होती है बिजली

एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया, "सबसे बड़ी समस्या कटियामारों (अवैध कनेक्शन लेने वालों) से है, जिसके कारण ओवरलोड होने के कारण बिजली ट्रिप होती है और फॉल्ट होते हैं। घरों में बीमार बुजुर्गों एवं पढ़ने वाले बच्चों को भारी दिक्कत हो रही है। दिन में किसी तरह तो परेशानी झेल लेते हैं, लेकिन रात में गर्मी के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है।"

पानी की आ रही समस्या

एक अन्य महिला ने बताया, "बिजली जाने से पानी की समस्या भी आ रही है। जब लाइट रहती है तो पानी मिलता है, लेकिन नहीं रहने पर पानी भी नहीं मिलता। बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।"

बिजली जाने से प्रभावित हो रहा व्यवसाय

एक अन्य ने भी अनियमित बिजली कटौती से परेशानी होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा, "दिन तो किसी तरीके से कट जाता है, लेकिन रात में कटौती के कारण नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, अनियमित बिजली जाने से दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।"

यह भी पढ़ें:बरेली में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, तीन की मौत, तीन मजदूर झुलसे, परिजनों में कोहराम

एक सैलून संचालक ने बताया, "बहुत परेशानी हो रही है। लाइट नहीं होने से गर्मी के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं।"