19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितृ पक्ष में खाने की इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो पितर हो जाएंगे नाराज; होगा भारी नुकसान

Pitru Paksha: 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो चुका। पूरे 16 दिन तक पितृपक्ष रहेगा। इसमें कुछ जीचें खाने की मनाही है। आइए आपको बताते हैं पितृ पक्ष में क्या खाना चाह‌िए और क्या नहीं खाना चाह‌िए?

less than 1 minute read
Google source verification
pitru_pakch.jpg

श्राद्ध कर्म की वजह से कुछ चीजें खाने की मनाही है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक इस पक्ष को माना जाता है। जिसमे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ और श्राद्ध कर्म किया जाता है। मान्यता है कि पितरों की प्रसन्नता बेहद जरूरी है और इनके प्रसन्न होने से जीवन में प्रगति होती है।


चने की दाल को खाने की मनाही
पितृ पक्ष के दौरान चने का सत्तू, मिठाई या दाल से बने दूसरे फूड्स को खाना मना किया गया है। इसके साथ ही कच्ची चीजों को भी खाने से पितृ पक्ष में मना है।


ये दालें भी है वर्जित
चने के साथ ही दूसरी दालें जैसे मसूर, उड़द को भी पितृ पक्ष में खाने से मना किया गया है।


इन मसालों को खाने की है मनाही
जीरा, राई, सरसों के बीज जैसे मसालों को पितृ पक्ष में खाने से मना किया गया है। साथ ही काला नमक भी नहीं खाना चाहिए।


इस सब्जियों से बनाएं दूरी
पितृ पक्ष के दौरान खीरा, करेला, सरसों का साग, अरबी, चुकंदर, शलजम, गाजर, मूली, सूरन और जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियों को खाने की मनाही की गई है।


तामसिक भोजन से रहें दूर
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष के 16 दिनों में तामसिक भोजन जैसे मीट, मछली, अंडे, लहसुन, प्याज को खाने मना किया गया है। वहीं शराब का सेवन भी वर्जित है।