
कुंभ मेला
प्रयागराज. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज ने खास उपलब्धि हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया । प्रयागराज मौनी अमावस्या के मौके पर एक दिन के लिए विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन गया। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में 5 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई, जो विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले शहर टोक्यो, दिल्ली, शंघाई और न्यूयॉर्क की आबादी से ज्यादा है ।
बता दें कि इस समय विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर जापान का टोक्यो है, जिसकी आबादी आबादी 3.81 करोड़ के आसपास है। भारत में सबसे बड़ी आाबादी शहर दिल्ली है, जिसकी आबादी 2.64 करोड़ है । मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में 5 करोड़ से ज्यादा लोग पहुंचे, जो इस शहर के लिये खास उपलब्धि बन गई।
शाही स्नान में मौनी अमावस्या की तिथि को बहुत खास माना जाता है। इस दुर्लभ अमावस्या को स्नान, दान, श्राद्ध आदि कर्म पुण्यदायी होते हैं। मान्यता है कि माघ मास में संगम में जो तीन दिन स्नान कर लेता है उसे एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने के बराबर पुण्य मिलता है। यदि कोई व्यक्ति को माघ मास में तीन दिन स्नान करना संभव न हो वह मौनी अमावस्या के दिन व्रत, स्नान करके जीवन को सार्थक कर सकता है।
Published on:
05 Feb 2019 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
