
Prayagraj: प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी संजय कुशवाहा भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी धूमनगंज थाने के दरोगा सोमेशमणि त्रिपाठी दो पुलिसकर्मियों के साथ आए और एक व्यक्ति का पता पूंछने लगे। मंडल अध्यक्ष ने जानकारी न होने की बात कही तो दरोगा भडक़ उठे। जिसके बाद विवाद बढ़ा और पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाली गलौच देते हुए पीटना शुरू कर दिया।
मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने विरोध किया तो दरोगा सिपाहियों के साथ उन्हें थाने ले गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा अपना परिचय देने के बाद भी उन्हें हवालात में डाल दिया गया। घटना की जानकारी होते ही भाजपा के कई बड़े नेता थाने पहुंच गए और पुलिस का विरोध शुरू हुआ। सभी थाने पर ही धरने पर बैठ गए।
महानगर अध्यक्ष और महापौर धरने पर बैठे
मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा को पुलिस द्वारा पीटने और हवालात में बंद करने की सूचना मिलते ही माहानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र और प्रयागराज के महापौर गणेश केशवरवानी भी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। सभी धरने पर बैठ गए और हंगामा बढ़ता गया। मामले में डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने तत्काल दरोगा हंसराज, ट्रेनी दरोगा रोमेशमणि त्रिपाठी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया। जिसके बाद जाकर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया।
Published on:
26 Dec 2024 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
