
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेले की तैयारियां तेज, संगम नगरी में दौड़ेगी मेट्रो, बनेगा 5 स्टार होटल
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर संगमनगरी कायाकल्प बदल जाएगी। श्रद्धालुओं के स्वागत में फाइव स्टार होटल और सड़कों के ऊपर मेट्रो रफ़्तार भरेगी। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से असुविधा न हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
तैयारियों को लेकर की गई बैठक
प्रयागराज परेड ग्राउंड स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम सभागार में महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ताकि पूरे विश्व से आने वाले करोड़ों यात्री बहुत ही सुखद अनुभूति के साथ वापस लौटें। बैठक में सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल जी, प्रयागराज की यशस्वी महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी , विधायक हर्षवर्धन बाजपेई , विधायक प्रवीण पटेल व संबंधित विभाग अधिकारीगण मौजूद रहे।
मंत्री नन्दी ने बैठक में दिए निर्देश
बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क मरम्मत के लिए चिन्हित की जाए, उस पर केवल डामर बिछा कर सड़क को ऊंचा न किया जाए। बल्कि मानक के अनुसार सड़क को खोद कर लेबलिंग करके ही सड़कें बनाई जाएं। कार्य की गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन जरूर कराया जाए। इसके साथ ही कुंभ मेला के लिए बहुत से सामान किराए पर लिए जाते हैं, जिसका किराया सामान की कीमत से भी ज्यादा हो जाता है, ऐसे में किराए पर लेने के बजाए खरीदने पर ज्यादा विचार करें।
प्रयागराज एयरपोर्ट की सड़कों का होगा सुंदरीकरण
कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट तो बहुत सुंदर है, लेकिन बाहर निकलने के बाद शहर तक आने के रास्ते को और बेहतर और सुंदर बनाया जाए। कुंभ मेला से पहले शहर के प्राचीन और पुराने मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाए।
बनेगा फाइव स्टार होटल
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज में फाइव स्टार होटल नहीं है। कुंभ मेला से पहले कम से कम दो फाइव स्टार होटल जरूर बन जाने चाहिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि पीडीए फाइव स्टार होटल के लिए जमीन का इंतजाम करे, निवेशकों को लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
Published on:
28 Jun 2022 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
