8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक के माध्यम से हुई थी यूपी के दारोगा से हुई थी दोस्ती, दहेज लेकर शादी से मुकरा तो युवती ने की खुदकुशी

प्रिंसू सिंह ने अपनी मौत से पहले पांच पन्नो का सुसाइड नोट लिखा

3 min read
Google source verification
pryagraj

suicide case

प्रयागराज | प्रिंसू सिंह की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।भविष्य के सुनहरे सपनों को संजोने वाली प्रिन्सू की जिन्दगी इस कदर खत्म होगी उसने भी कभी सोचा नहीं रहा होगा। ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की पढाई करने वाली करने वाली प्रिंसू सिंह ने कभी मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगा लगा कर एमपी की राजीनति में हलचल मचा दी थी।अब शोशल मिडिया पर यूपी पुलिस के दरोगा से दोस्ती और उसी से होने वाली शादी टूटने पर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। प्रिंसू सिंह ने अपनी मौत से पहले पांच पन्नो का सुसाइड नोट लिखा था। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी की बात हुई। शादी से पहले ही बीस लाख रुपए दहेज के पहले ही होने वाले पति के परिवार को देने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव बोले, बीजेपी ने हमें सांप छछूंदर कहा, तो ऐसा काटा की होश ठिकाने आ गये


प्रिंसू सिंह के पिता भरत सिंह अपनी बेटी के इस कदम से हैरान है आंखों में आंसू लिए कहते हैं शायद बेटी के पास कोई रास्ता नहीं बचा था। प्रिंसू एमपी के माखन लाल चतुर्वेदी से पत्रकारिता कर रही थी,उस दौरान मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।जानकारी के अनुसार प्रिंसू ने यूटियूब वीडियो के जरिये कहा था की विधायक की गिरफ्तारी हो या तो मेरी मौत हो जाएगी हालाकि बाद में प्रिंसू ने आरोप वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस के दरोगा को बीच चौराहे पर पब्लिक ने दौड़ा कर पीटा, जमकर हुआ हंगामा

दरअसल झूंसी में रहने वाले दरोगा की शादी प्रिंस नामक युवती से तय हुई थी। 7 मई को तिलक और 12 मई को शादी की तारीख तय थी। लेकिन दो दिन पहले दरोगा ने अचानक शादी से इंकार कर दिया और गुरुवार की रात प्रिंसू अपने परिजनों के साथ उसके घर शादी तोड़ने का कारण जानने के लिए गये। परिजनों का आरोप है कि दरोगा के परिजनों ने उनके परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया। जिस से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें

रोड शो के दौरान अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार सनी देओल की तबियत बिगड़ी,देखिये कैसे किया प्रचार

गौरतलब है की युवती की शादी जिस युवक से तय थीं वह लड़का यूपी पुलिस मे सब इंस्पेक्टर के पद पर फतेहपुर जनपद मे तैनात है। युवती ने आत्महत्या करने से पहले गाड़ी मे बैठकर पांच पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने सब इंस्पेक्टर से फ़ेसबुक के माध्यम से दोस्ती औऱ उसके बाद शादी की बात करके उससे मुकरने का आरोप लगाया है। युवती ने सुसाइड नोट मे लिखा है की सब इंस्पेक्टर ने दहेज के रुप मे 35 लाख रुपए एडवांस मे डिमांड की जिसके बाद बीस लाख रुपए सब इंस्पेक्टर क़ो दिया गया। दहेज के रुप मे एडवांस पैसे लेने के बावज़ूद काफ़ी दिनों तक टालमटोल करता रहा। हालांकि कुछ दिनों बाद शादी की बात तय हो गई घऱ मे शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें

पूर्व मंत्री ने लगाया सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप, भाजपा सांसद का टिकट योगी ने इस वजह से कटवाया

अचानक युवक ने परिजनों का हवाला देकर कहा की शादी नहीं कर सकता क्यूंकि घऱ वाले राज़ी नहीं हैं। जिसके बाद परिजनों के साथ युवती युवक के घऱ उसके परिजनों से बातचीत करने के लिए प्रयागराज आती है। जहां पर उसने बात नहीं बनने पर आत्महत्या कर लेती है। प्रिंसू सिंह ने कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर यौन शोषण का आरोप लगाकर वापस ले लिया था पत्रकारिता की छात्रा पर प्रिंसू ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है ।आत्महत्या के कारण उसका होने वाला पति फतेहपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर कालिका प्रताप सिंह उर्फ बॉबी को बताया जा रहा है जिसमें गिरफ्तार करने के लिए इलाहाबाद पुलिस फतेहपुर रवाना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग