3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद में एक और मर्डर, सोनू यादव को अपराधियों ने गोलियों से भूना

हत्या से गुस्साए लोगों ने धूमनगंज इलाके की सड़क को जाम कर दिया और हंगामा शुरू किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:16 PM IST

Murder in allahabad

इलाहाबाद में मर्डर

इलाहाबाद. धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में मंगलवार शाम एक बार फिर गोलियों की आवाज से इलाका कांप उठा। इस गोलीबारी में सोनू यादव को गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए लोगों ने धूमनगंज इलाके की सड़क को जाम कर दिया और हंगामा शुरू किया लेकिन मौके पर भारी फोर्स ने हंगामे को रोक लिया।

मुंडेरा गांव में मंगलवार को सोनू यादव नामक व्यक्ति को दौड़ाकर गोली और बमों से छलनी कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक सोनू यादव को 10 से 15 लोगों की भीड़ ने दौड़ाया और उसे गोली मार दी। सोनू यादव ने अपनी जान बचाने के लिए गांव के ही एक घर में कूद के दरवाजा बंद कर लिया उसके बाद अपराधियों ने घर के पीछे खुले झरोखे से एक के बाद एक कई राउंड गोली चलाई। सोनू यादव के चेहरे पर और उसके शरीर पर कई गोलियों के घाव देखे जा रहे थे। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन कुछ भी साफ बोलने से इंकार कर रहा है और मामले की जांच कराने की बात कह रहा है। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया है।

परिजनों का आरोप यह भी है कि जिस वक्त सोनू यादव को दौड़ा कर मारा गया उस समय पुलिस वाले भी कुछ ही दूरी पर खड़े थे। एसएसपी के सामने परिवार की सदस्य ने कहा कि एसटीएफ के कुछ लोग भी मौजूद थे उसके बाद भी उसके भाई को अपराधियों ने दौड़ाकर मार दिया। सोनू की पत्नी वर्षा ने बताया कि अपराधियों ने उसके घर पर भी हमला किया और कई पत्थर फेंके। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर अपराधी भाग निकले।

सोनू यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और सोनू की मां प्रेमा देवी मुंडेरा गांव से पार्षद प्रत्याशी रह चुकी है। सोनू ब्याज पर पैसा मुहैया कराने का काम करता था। सोनू की पत्नी वर्षा और सोनू के तीन बच्चे है सोनू का तीसरा बच्चा 15 दिन पहले ही हुआ था। हत्या की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।

सोनू के अपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बता पाई है। मौके पर एसएसपी नितिन तिवारी सहित भारी फोर्स तैनात है, पूरे मुंडेरा इलाके में पीएसी और कई थानों की फोर्स लगा दी गई। इलाके में तनाव देखते हुए कप्तान खुद धूमनगंज थाने पर डेरा डाले हुए हैं।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सोनू यादव की बहन ने अपराधियों को देखा है जो आसपास के रहने वाले हैं इन लोगों से सोनू की क्या दुश्मनी थी इसकी जांच की जा रही है साथ ही उनकी बहन की निशानदेही पर दबिश भी दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों का नाम नहीं बताया है।

BY- PRASOON PANDEY

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश