26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: 9 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में झुलसाने वाली लू चल रही है। लेकिन 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
less than 1 minute read
Google source verification

Rain Alert: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और कई जिलों में झुलसाने वाली लू चल रही है। खासकर पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे जिले गर्म हवाओं की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।

इन जिलों में अलर्ट जारी 

सोमवार को मौसम विभाग ने आगरा और एनसीआर से सटे करीब 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

9 अप्रैल को बदलेगा मौसम

6 से 9 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। 6 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा। 8 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना जताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग