
rain alert in up
Rain Alert: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से शनिवार के बीच राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम दोबारा बदलने वाला है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद बादलों की आवाजाही बनी रही।
बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट ने फसलों को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम के शांत होने की दुआ कर रहे हैं।
Published on:
11 Apr 2025 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
