
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल, राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। वहीं, दूसरी तरफ भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई संगीन आरोप लगाए। अब इस तलाक मामले में आज यानी 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इस मामले में भानवी सिंह आप अपना बयान दर्ज कराएंगी।
यह भी पढ़ें: 'पहले रामलीला, फिर डांस...' मथुरा में धार्मिक मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस
जानें क्या है पूरा मामला
राजा भैया ने नवंबर 2022 में पत्नी भानवी सिंह से तलाक की अर्जी लगाई थी। मामला दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पत्नी भानवी सिंह का कहना है कि सिर्फ तलाक लेने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। राजा भैया की प्रताड़ना के कारण ही वे उनसे अलग रह रही हैं।
आपको बता दें कि इन दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी। अब दोनों के बीच का 28 साल का रिश्ता टूटने की खबर आ रही है।
Published on:
17 Oct 2023 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
