गौरतलब है कि यूपी से राज्यसभा की दस सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, तो वहीं सपा ने तीन को। भाजपा को अपने आठवें उम्मीदवार को जिताने के लिए अपनी पार्टी के अलावा अन्य दलों के विधायकों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा राजा भैया से राज्यसभा के लिए समर्थन मांग रही है। राजा भैया की पार्टी के दो विधायक हैं। यूपी की 8वीं राज्यसभा सीट का चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है।