कीडगंज निवासी एक महिला की शादी 2014 में विपिन नामक युवक के साथ हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। कई बार उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि उसे ब्लू फिल्म दिखा कर पोर्न एक्ट्रेस की तरह रिश्ता बनाने के लिए दबाव बनाया।