9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म स्टार सनी देओल का रोड शो आज,भाजपा दिखाएगी ताकत

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन की अपील

less than 1 minute read
Google source verification
2019 loksbha

bjp

प्रयागराज | लोकसभा चुनाव में जिले के दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में जाने माने फिल्म स्टार और पंजाब के गुरुदासपुर से भाजपा के उम्मीद्वार सनी देओल शनिवार को प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करने आ रहे है। रोड शो के जरिए भाजपा मतदाताओं को लुभाने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को अपनी ताकत का भी दिखाने जा रही है। सनी देओल इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर सीट से भाजपा उम्मीद्वार केशरी देवी पटेल के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगेगे।

यह भी पढ़े

लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले सपा -बसपा के बीच तकरार खबर, दिग्गज नेता ने किया दावा

भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के अनुसार रोड शो सुभाष चौराहे से शुरु होकर शहर की तीनों विधानसभाओं शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी से होकर गुजरेगा। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता और सरकार के मंत्री जगह -जगह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान जिले के सभी भाजपा विधायकों सहित पदाधिकारियों अपन अपने क्षेत्र में लोगों को रोड शो में शामिल कराने के जिम्मेदारी दी गई है। रोड शो का समापन शहर पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद में होगा।

यह भी पढ़ें

सलाखों के पीछे से नामांकन करने वाले इस दिग्गज नेता को चुनाव के बीच करना पड़ा रिहा

सनी देओल के साथ रोड शो में दोनों भाजपा प्रत्याशियों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ,उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित फूलपुर ,बारा ,मेजा फाफामऊ के भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे।