
संगम नगरी में बनेगा आज सामूहिक विवाह का रिकार्ड, आचार्य और काजी बनेंगे गवाह
प्रयागराज. संगम नगरी के नाम पर कई रिकार्ड दर्ज हैं। आज एक और नया रिकार्ड बनाने जा रही है। प्रयागराज में 1500 से अधिक जोड़ें विवाह के बंधन में बनेंगे। तैयारियां पूरी कर हो चुकी हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर विवाह की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करते हुए शनिवार को धूमधाम के संग विवाह संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
परिजनों को दी गई सभी जानकारी -
समाज कल्याण विभाग सामूहिक विवाह का आयोजन नगर निकाय और ब्लाक स्तर पर कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय व ब्लाक स्तर पर कुल 1500 जोड़ों की शादी 11 दिसंबर को होगी। सभी चयनित जोड़ों के का सत्यापन कर लिया गया है। उनके कागजों की भी जांच पूरी हो गई है। दिन तिथि और मुहूर्त की जानकारी दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजनों को दी गई है सभी व्यवस्थाएं विभाग की ओर से की जाएंगी। हिन्दू जोड़ों का विवाह विद्वान आचार्य और मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी कराएंगे।
एक जोड़े पर आएगा 51 हजार का खर्च -
समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि, सामूहिक विवाह में एक जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च किए जाते हैं। इसमें 6000 रुपए आयोजन में खर्च होते हैं। जबकि 10 हजार रुपए के उपहार वर-वधू को विवाह संपन्न होने पर उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही वधू के बैंक खाते में 35 हजार रुपए सीधे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। यह सारी व्यवस्था यूपी सरकार की तरफ से की जाती है।
विभाग खुद तोड़ेगा अपना रिकार्ड -
जिले में अभी तक एक साथ 611 जोड़ियों की शादी का रिकार्ड है। विभाग अब अपना रिकार्ड खुद तोड़ेगा और दुगने से अधिक जोड़े एक दूसरे का हाथ थामेंगे। हालांकि यह 1500 जोडे एक ही स्थान पर विवाह बंधन में नहीं बधेंगे।
मंत्री, सांसद, विधायक साक्षी बने -
नवंबर 2019 में प्रिंटिंग टेक्नोलाजी परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह, कई सांसद, विधायक साक्षी बने थे।
Published on:
11 Dec 2021 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
