11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग के माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी बने संजीव कुमार

उत्तर मध्य रेलवे के सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में कार्मिक विभाग में पिछले माह बेहतर कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी संजीव कुमार को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
pcpo_ncr_railway_news.jpg

उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी के साथ मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण।

उत्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग, मुख्यालय प्रयागराज में आज माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी एवं माह के सर्वश्रेष्ठ कार्यालय/अनुभाग जनवरी-2024 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग त्रिपाठी, प्रधान मुख्य कार्मिकअधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्मिक विभाग, प्रधान कार्यालय के भर्ती अनुभाग में कार्यरत संजीव कुमार, कनिष्ठ लिपिक को उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय कार्यों के लिए माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के लिए सम्मानित किया गया।

इस वजह से मिला पुरुस्कार

इसी कड़ी में जनवरी-2024 माह के सर्वश्रेष्ठ कार्यालय का पुरस्कार कैडर अनुभाग अराजपत्रित को प्रदान किया गया। इस अनुभाग को यह पुरस्कार अराजपत्रित कर्मचारियों की स्थापना से जुड़े कार्य जैसे स्थानानंतरण, पदस्थापना, प्रशिक्षण, पदोन्नति संबंधी लक्ष्यों का त्वरित गति से निष्पादन हेतु प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी द्वारा कर्मचारियों के चहुमुखी विकास के लिए चार मूल- मंत्र- रचनात्मकता, सहयोग, सृजनात्मक विचार, सकारात्मक संपर्क हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग, मुख्यालय के सभी कर्मचारियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कार्मिक विभाग, मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।