19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIRAL राजा भइया की पार्टी का पहला प्रत्याशी घोषित, इस सीट से सपा के पूर्व सपा सांसद को मिला टिकट!

तीन बार सांसद व दो बार विधायक रह चुके हैं शैलेन्द्र कुमार, राजा भइया ने जनसत्ता दल में दी है बड़ी जिम्मेदारी।

less than 1 minute read
Google source verification
Raja Bhaiya

राजा भैया

कौशाम्बी. राजा भइया की पार्टी समाजवादी पार्टी के कद्दावर मंत्री रहे पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार को लोकसभा का चुनाव लड़ाएगी। इस बात की चर्चा शुरू से थी। अब इसपर मुहर लगती दिख रही है। एक कैलेंडर पोस्टर जारी हुआ है जिसमें शैलेन्द्र कुमार को कौशाम्बी से राजा की पार्टी का घोषित प्रत्याशी बताया जा रहा है। इस पोस्टर को लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा है और यह खूब वायरल भी हो रहा है। हालांकि यह किसने जारी किय है इसका पता नहीं चल सका है। शैलेन्द्र कुमार सपा छोड़कर जनसत्ता दल में शामिल हुए हैं। उन्हें राजा भइया ने पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी भी दी है और वह लगातार सपा के मजबूत लोगों को तोड़कर जनसत्ता दल में लाने के प्रयास में भी जुटे हैं। शैलेनद्र कुमार 1997, 2004 और 2009 में तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं।

शैलेन्द्र कुमार समाजवादी पार्टी से 2014 में कौशाम्बी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। भजपा के विनोद सोनकर से शैलेन्द्र कुमार 37 हजार 160 वोटों से हारे थे। विनोद सोनकर ने 3 लाख 31 हजार 593 वोट पाए थे जबकि शैलेन्द्र कुमार को 2 लाख 88 हजार 746 वोट मिले थे। शैलेन्द्र कुमार कौशाम्बी से लड़े थे और राजा भइया का विधानसभा क्षेत्र कुंडा और उनके सबसे अधिक असर वाला बाबागंज कौशाम्बी लोकसभा सीट में आता है। 2014 में राजा भइया भले सपा सरकार में थे पर लोकसभा चुनावों में वह बहुत रूचि नहीं ले रहे थे। उस वक्त कुंडा और बाबागंज को छोड़कर बाकी तीन विधानसभाओं चायल, मंझनपुर औ सिराथू में सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार हार गए थे। सियासी जानकारों की मानें तो इस बार यदि शैलेन्द्र कुमार को टिकट मिलता है तो राजा भइया की सक्रियता से सीट पर बड़ा उलटफेर हो सकता है।

By Sunil Somvanshi


बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग