
शाइस्ता और साबिर
प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड से फरार चल रहे साबिर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर साबिर 5 लाख रुपए का इनामी है, जिसके लोकेशन के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस का कहना है कि शूटर साबिर बीते 2 मई को भी चकमा देकर फरार हो गया था।
अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहे हैं शाइस्ता और साबिर
इसके बाद वह खुल्दाबाद में अतिन जफर के घर पहुंचा था। जहां पुलिस की रेड से पहले ही साबिर फरार हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 16 अप्रैल के बाद से शूटर साबिर और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता अलग हुए हैं। अब शाइस्ता और साबिर अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहे हैं।
16 अप्रैल को शाइस्ता और साबिर एक साथ प्रयागराज पहुंचे थे। ये दोनों अतीक अहमद और अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए जाने वाले थे, लेकिन पुलिस की चौकसी देख दोनों कब्रिस्तान नहीं गए थे। पुलिस के अनुसार अब शाइस्ता से अलग होकर साबिर अकेले घूम रहा है।
शाइस्ता परवीन के साथ काफी दिनों तक छिपा हुआ था साबिर
ढाई महीने की फरारी के दौरान साबिर ने प्रयागराज और उसके आसपास का इलाका नहीं छोड़ा. पुलिस ने ढाई महीने में मिली मूवमेंट को ट्रैक किया तो कई अहम जानकारियां सामने आईं। पुलिस अब साबिर को दबोचने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, शूटर साबिर, आयशा नूरी, शाइस्ता परवीन के साथ काफी दिनों तक छिपा हुआ था।
बीते महीने पुलिस ने खुलासा किया था कि शूटर साबिर, आयशा नूरी, शाइस्ता परवीन प्रयागराज-कौशांबी के कछार के इलाके में लगातार लोकेशन बदलते रहे थे। आयशा और शाइस्ता के साथ 6 से ज्यादा महिलाएं भी थीं, जो बुर्का पहनकर आयशा और शाइस्ता के साथ रह रही थीं।
Updated on:
08 May 2023 11:31 am
Published on:
08 May 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
