25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे के रास्ते मुंबई जा रही शाइस्ता परवीन! MP में मिली नई लोकेशन, 1 लाख की इनामी हो सकती है माफिया की पत्नी

Shaista Parveen News: शाइस्ता परवीन अपने गुर्गों के साथ से फरार चल रही है। ऐसे में पुलिस के लिए शाइस्ता और उसके शार्प शूटरों को पकड़ना यूपी पुलिस को चुनौती बन गया है।

2 min read
Google source verification
Shaista Parveen new location found suspected going to Mumbai highway

शाइस्ता परवीन

Shaista Parveen: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता फरार चल रही है। माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हर हफ्ते में नए-नए जगहों से लोकेशन मिल रही है। अब इसी बीच शाइस्ता को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

बताया जा रहा है पुलिस जल्द ही माफिया अपराधी शाइस्ता परवीन की इनामी राशी बढ़ाएगी। शाइस्ता परवीन पर अभी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। जिसे अब जल्द ही बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। फिर शाइस्ता परवीन की नई लोकेशन मिली है।

शाइस्ता की नई लोकेशन मध्य प्रदेश की मिली है
खबरों अनुसार, शाइस्ता परवीन का मध्य प्रदेश से ट्रक के माध्यम से मुंबई जाने की भी खबर है। पुलिस को उसकी नई लोकेशन मध्य प्रदेश की मिली है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने FIR दर्ज कराई जिसमें शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी के रूप में संबोधित किया गया।

पुलिस के लिए चुनौती बनी शाइस्ता परवीन
अब इसी बीच बड़ी अपडेट सामने जा रहा है कि पुलिस शाइस्ता परवीन पर शिकंजा कसने के लिए इनाम राशि बढ़ाएगी। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद से माना जा रहा था कि प्रयागराज माफिया मुक्त हो गया है, लेकिन जब से शाइस्ता परवीन अपने गुर्गों के साथ से फरार चल रही है। ऐसे में पुलिस के लिए शाइस्ता और उसके शार्प शूटरों को पकड़ना यूपी पुलिस को चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें: जज साहेब! मुझे खाने के लिए केला और लखनऊ के लजीज आम चाहिए, मुख्तार अंसारी ने पेशी के दौरान की अपील

UP STF की टीमें लगातार कर रहीं छापेमारी
शाइस्ता परवीन के तलाश में यूपी पुलिस और STF की टीम लगी हुई है। UP STF लगातार प्रयागराज के आसपास क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक था कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज के हटवा गांव में छिपी हुई है। गांव के लोग उसे छिपने में पूरी मदद भी कर रहे हैं। लेकिन वो वहां भी नहीं है। इसी बीच शाइस्ता की नई लोकेशन मध्य प्रदेश की मिली है।