26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shaista Parveen: उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता पहुंची थी थाने! 1 सवाल पूछा और वापस आ गई

Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन को पकड़ना यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। 3 महीने से वो फरार है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shaista parveen

शाइस्ता परवीन खुद बसपा की नेता हैं और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी हैं।

Shaista Parveen: उमेश पाल हत्याकांड में बसपा नेता शाइस्ता परवीन 50 हजार की इनामी हैं। शाइस्ता 3 महीने से ज्यादा समय से फरार है। 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शाम को शाइस्ता धूमनगंज थाने पहुंची थी। शाइस्ता ने यहां अपने 2 छोटे नाबालिग बेटों की गिरफ्तारी के बारे में सवाल किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस उनको लाई है। पुलिस ने उनके बेटों के थाने में ना होने की बात कही तो वो वापस चली आईं। इसके बाद से ही शाइस्ता की कोई खबर नहीं है।


FIR में नाम पर आने पर पुलिस ने शुरू की तलाश
उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अतीक अहमद के घर दबिश दी थी लेकिन किसी को उठाने की बात नहीं कही थी। शाइस्ता का नाम उमेश पाल के मर्डर में 25 तारीख में दर्ज एफआईआर में आया। ऐसे में 24 की शाम वो थाने जाकर चली आईं। शाइस्ता को नामजद होने का पता चला तो वो फरार हो गई।

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने 25 फरवरी को FIR दर्ज कराई थी। एफआईआर में अतीक अहमद और अशरफ के साथ शाइस्ता को भी नामजद किया गया है। लगातार फरार चलने की वजह से पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।


यह भी पढ़ें: उमेशपाल मर्डर: कौन है सदाकत, जिसके खिलाफ दाखिल हुई पहली चार्जशीट, शाइस्ता से ज्यादा इस पर क्यों ध्यान दे रही पुलिस