21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीश मेहरोत्रा बने UP बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला बराबरी का रहा

बीते दो कार्यकाल के बाद इस बार अध्यक्ष को मिलेगा पूरे एक साल का कार्यकाल। उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिले।

less than 1 minute read
Google source verification
bar council of uttar pradesh

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज के हुए चुनाव में बरेली के सदस्य श्रीश कुमार मेहरोत्रा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वि मधुसूदन त्रिपाठी को दो वोटों से हरा दिया। हालांकि उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले हैं। तीनों को छह-छह महीने का कार्यकाल आपसी सहमति के आधार पर दिया जाएगा।


बार काउंसिल के चुनाव में 25 सदस्यों व महाधिवक्ता सहित कुल 26 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिये शुरुआत में चार प्रत्याशी श्रीश कुमार मेहरोत्रा, मधुसूदन त्रिपाठी, इमरान माबूद खान और प्रशांत सिंह अटल मेदान में थे। हालांकि नामांकन के बाद इनमें से इमरान माबूद खान और प्रशांत सिंह अटल ने अपने पर्चे वापस ले लिये और दो लोगों के बीच सीधा मुकाबला हो गया। श्रीश कुमार मल्होत्रा को 14 वोट मिले जबकि मधुसूदन त्रिपाठी को 12 वोट पड़े।


उपाध्या पद पर प्रयागराज के राकेश पाठक, लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह को 13-13 वोट मिले। नतीजों के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल के लिये आपसी सहमति बन गई। इनके अलावा सह अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार अवस्थी, जय नारायण पाण्डेय, अंकज मिश्र, प्रशांत सिंह अटल और शिव किशोर गौड़ निर्वाचित हुए।


बताते चलें कि बार काउंसिल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और अन्य समितियों का कार्यकाल एक साल का होता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल छह जुलाई से शुरू होगा। इस बाद अध्यक्ष को पूरे एक साल का कार्यकाल मिलेगा। बीते दो चुनावों से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर दो-दो लोग जीतते रहे हैं इससे एक अध्यक्ष को छह महीने का ही कार्यकाल मिलता था। हालांकि उपाध्यक्षों को छह महीने का ही कार्यकाल मिलेगा।