
शुआट्स के डॉयरेक्टर विनोद बी लाल गिरफ्तार
इलाहाबाद शुआट्स के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन विनोद बी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।आर बी लाल के छोटे भाई विनोद बी लाल को क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया ।शहर के शाहगंज थाने के अंतर्गत फर्जी तरीके से विद्यालय चलाने और गलत तरीके से नियुक्ति के साथ ही करोड़ों के गबन मामले में विनोद बी लाल को गिरफ्तारी हुई है।इनके खिलाफ कई मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।विनोद बी लाल के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज है।बी लाल के खिलाफ कई अन्य मामलों में विवेचना चल रही है।दर्जनों मामले में बगैर गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। विनोद बी लाल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। बी लाल की गिरफ्तारी कर्नलगंज थाना क्षेत्र से हुई है।
गौरतलब है की शुआट्स के कई उच्च अधिकारी 23 करोड़ रूपये के गबन के मामले में पहले से जेल में बंद है।सूबे सत्ता किसी की हो अपनी लेकिन अपनी हनक रखने वाले लाल बंधू पर पहली बार इतना सख्त चाबुक चला है। महगी गाडियों के काफिला खुद की सुरक्षा के लिए असलहा धारियों की फ़ौज लेकर चलने वाले बिनोद बी लाल और आर बी लाल के खिलाफ धर्म परिवर्तन करवाने जैसे तमाम गंभीर आरोप लगते रहे।लेकिन कभी इन कोई पंहुच नही सका।
बिनोद बी लाल की गिफ्तारी की सुचना से शहर में हडकंप मच गई है।उनके समर्थक क्राइम ब्रांच की ऑफिस के आस पास मंडराते रहे। विनोद बी लाल जो खुद को हमेशा सिकंदर समझता हो जिससे मिलने के लोग घंटो घंटो उसके चैम्बर के बाहर खड़े रहते हो।उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनते ही सब हैरान हो गये। विनोद बी लाल और उनके भाई आर बी लाल दोनों के नाम का बड़ा साम्राज्य स्थापित है। अरबो की सम्पत्ति के मालिक इन पर कई मामले दर्ज हुए और खत्म हो गये। लेकिन पहली बार इतने बड़े सामराज्य का मालिक सलाखों के पीछे पंहुचा है। इन दोनों पर शुआट्स कैम्पस में इशु दरबार लगा कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप कई बार लगा लेकिन कानून के शिकंजे इन तक नही पंहुचे।
विनोद बी लाल के बड़े भाई आर बी लाल पादरी है।और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज है। क्राइम ब्रांच विनोद बी लाल से कई मामलों में पूछ ताछ कर रही है। फर्जी तरीके से नियुक्ति करना बिना मान्यता का स्कूल चलाने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के मनमाने तरीके से अपना जाल फैला रखा था। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी के हुई।और उसकी जाँच के लिये बीएसए सहित कई अधिकारियों की एक टीम गठित कर मामले की जाँच करवाई जा रही थी। जिसमे यह पाया गया की फर्जी तरीके से संस्था चलायी जा रही है।
बी लाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एसआईटी जाँच कर रही है। इसके पहले भी शुआट्स के उच्च अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी लेकर चल रहे विवाद में इसके पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा शियाट्स यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं।और नैनी जेल में बंद है। विनोद बिलाल के खिलाफ धोखाधड़ी सरकारी कागजों में हेरफेर बिना मान्यता के विद्यालय चलाना मनमाने तरीके से उन संस्थाओं में शिक्षक और प्राचार्य की नियुक्ति जमीन के कब्जे सहित अलग अलग मामलों में शहर के कई थानों में कई मुकदमे दर्ज है।
तमाम ऐसे भी मुकदमें रहे हैं जिनमें विनोद बिलाल बिना गिरफ्तार हुए ही मामले को रफा दफा करवा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से विनोद बी लाल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद से विनोद बी लाल फरार चल रहे थ। एसपी क्राइम के मुताबिक़ कई बार इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई।लेकिन बी लाल फरार चल रहे थे।विनोद बी लाल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले आए जहां देर तक उनसे गहन पूछताछ जारी रही है। विनोद बीलाल पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी भी जांच चल रही हैए एस पी क्राइम के मुताबिक़ इसके अलावा भी कई अन्य मामले हैं। जिनकी फाइल खोली जाएंगी और जांच होगी।
Published on:
09 Dec 2017 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
