
Prayagraj News: प्रयागराज के बादीपुर ईदगाह में नमाज के दौरान एक युवक ने पथराव कर दिया। इससे यहां भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से एक नमाजी घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने दौड़ाकर पत्थर फेंकने वाले को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से पकड़े गए युवक को छुड़ाया और लोगों को समझाकर शांत कराया।
दरअसल, बादीपुर मऊआइमा ईदगाह में शनिवार को ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान 15 साल के एक लड़के ने वहां पत्थर फेंक दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। नमाजियों ने दौड़ाकर पत्थर मारने वाले लड़के को पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
इसके बाद ईदगाह पर नमाज अदा हुई। घटना से नमाज अदा कर रहे लोगों में आक्रोश रहा। कुछ देर तक स्थिति बेहद ही तनावपूर्ण रही। बाद में पुलिस ने समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया। घटना के बाद ईदगाह कमेटी ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। लोगों का कहना था कि ईदगाह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते यह घटना हुई है।
लोगों ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी इसी युवक से ईदगाह को लेकर विवाद किया था। पत्थर फेंकने वाला युवक हिंदू है। वह ईदगाह की जमीन को अपनी भूमिधरी बता रहा है। चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त भी कर चुका है। इस मामले में सीओ सोरांव सुरेश सिंह ने बताया 15 साल के मानसिक विक्षिप्त लड़के ने पत्थर फेंक दिया। जो एक युवक को लगा था। फिलहाल मामला शांत है।
Published on:
22 Apr 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
