30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow News: सब्जी विक्रेता को ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Lucknow News: लखनऊ में सब्जी विक्रेता और एक ग्राहक में झड़प हो गई। इस दौरान गुस्से से तमतमाए ग्राहक ने सब्जी विक्रेता पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 22 Apr 2023, 11:21 AM IST

Lucknow Murder News

Lucknow News: लखनऊ में सब्जी विक्रेता और एक ग्राहक में झड़प हो गई। इस दौरान गुस्से से तमतमाए ग्राहक ने सब्जी विक्रेता पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई हैं।

बरिगवां के ज्वालादेवी मंदिर की घटना
बरिगवां में रहने वाले हिमांशु साहू सब्जी विक्रेता थे। वह ज्वालादेवी मंदिर के पास सब्जी का ठेला लगाते थे। शुक्रवार रात हिमांशु, छोटे भाई नीलेश साहू के साथ दुकान पर था। इस बीच लाला नाम का युवक तीन साथियों के साथ सब्जी खरीदने पहुंचा। नीलेश के मुताबिक लाला ने एक किलो तरोई मांगी। तरोई का मूल्य 60 रुपये किलो था। वह पांच रुपये कम करने की जिद कर रहा था।

लोगों को आता देख भाग गए आरोपी
भाई ने इसका विरोध किया। इस पर लाला और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे और भाई पर हमला बोल दिया। ईंट पत्थर से उसे जमकर पीटा। नीलेश ने बताया कि वह बचाव में दौड़ा तो उस पर भी हमला बोल दिया। आस पड़ोस के लोग दौड़े तो लाला और उसके साथी भाग निकले।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां, डाक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया और नीलेश को भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लाला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।