1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
परीक्षा रद्द होने के बाद सैकड़ों नाराज छात्र सड़क पर, लोक सेवा आयोग के सामने बवाल
Play video

परीक्षा रद्द होने के बाद सैकड़ों नाराज छात्र सड़क पर, लोक सेवा आयोग के सामने बवाल

सैकड़ों प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग का घेराव कर हंगामा कर रहे हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 19 Jun 2018, 1:23 PM IST

इलाहाबाद. सैकड़ों प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग का घेराव कर हंगामा कर रहे हैं। नाराज छात्र सड़क पर उतर कर आयोग के सामने नारा लगा रहे और प्रदर्शन कर रहे। दरअसल, लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2017 मेंस परीक्षा के दूसरे दिन हिंदी का पेपर आउट होने के सूचना पर हड़कंप मच गया है।

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मेंस 2017 की परीक्षा का पर्चा आउट और रद्द होने के बाद नाराज अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग का घेराव किया और जमकर बवाल मचाया। प्रतियोगी छात्रों की मांग है 2017 की मेंस की सभी परीक्षाएं रद्द की जाए और दोबारा तिथि घोषित करके परीक्षा कराई जाए छात्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जगदीश को बाहर बुलाने और उनसे मिलने की जिद पर अड़े हुए हैं।

लोक सेवा आयोग के पास छात्रों का हुजूम देख भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है एक बार फिर लोक सेवा आयोग और प्रतियोगी छात्रों के बीच बड़े हंगामे और बवाल की संभावना देखी जा रही।

 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश