
प्रतीकात्मक तस्वीर
ATM Baba Arrested: चोरों की कई कहानियां आपने सुनी होगी। लेकिन एक ऐसा चोर जो खुद को ATM बाबा बताता है। जिसने कई राज्यों के पुलिस के नाक में दम करके रखा था। यूपी पुलिस और बिहार पुलिस उस चोर की तलाश में हमेशा लगी हुई रहती थी। इसी बीच यूपी पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता मिली है।
ATM से कैश चोरी करने के लिए जाना जाता है सुधीर
यूपी पुलिस ने बिहार के छपरा जिले से ATM बाबा को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ATM बाबा को गिरफ्तार करने के लिए कई महीनों से पीछे पड़ी हुई थी। पुलिस की गिरफ्त में आया सुधीर मिश्रा ATM से कैश चोरी करने के लिए जाना जाता है। गिरफ्तार सुधीर मिश्रा की उम्र 38 साल है।
वह पिछले कई महीनों से यूपी पुलिस को चकमा दे रहा था। ATM से पैसा चोरी करता और चंपत हो जाता। जबतक पुलिस उसको पकड़ने जाती तबतक वो शहर छोड़ देता था। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुधीर मिश्रा उर्फ ATM बाबा ने अपने साथियों के साथ लखनऊ के एक ATM से लाखों की चोरी की थी।
11 लाख रुपए नकद चुराया था ATM बाबा
पुलिस ने बताया कि यह चोरी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाइवे के एटीएम पर अप्रैल के महीने में की गई थी। सुधीर मिश्रा ने अपने गैंग के साथ मिलकर 11 लाख रुपए नकद चुराए थे। इस दौरान उन लोगों ने ATM और CCTV कैमरे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
पुलिस ने आगे बताया कि ATM से लाखों रुपए चुराए जाने के बाद इस गैंग की तलाश की जाने लगी थी। सुधीर मिश्रा के खिलाफ बिहार में कई अपराधी मामले पहले से ही दर्ज हैं। बिहार के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज थे। लखनऊ में एक मामला दर्ज है। सुधीर मिश्रा अब पुलिस की रिमांड में है।
पुलिस ने बाबा के गिरोह को पहले ही किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि ATM बाबा के गिरफ्तारी से 24 अप्रैल को उसके गिरोह के चार लोगों को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। इन गिरफ्तार लोगों का नाम नीरज मिश्रा, राज तिवारी, पंकज पांडेय और कुमार भास्कर ओझा है। ये सभी छपरा जिले के रहने वाले हैं। अभी सब जेल में बंद हैं।
ATM की चोरी मिनटों में कर देता है सुधीर
पुलिस की पूछताछ के दौरान इन गिरफ्तार लोगों ने बताया था कि वे एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य के रूप में काम करते थे। इस अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का मुखिया सुधीर मिश्रा है। जिस पर डकैती समेत कई मामले पहले से ही चल रहे हैं। सुधीर मिश्रा टेक्निकल चीजों में बहुत तेज है। वह ATM की चोरी मिनटों में कर देता है।
सुधीर मिश्रा के गैंग ने पुलिस को ने बताया कि सुधीर मिश्रा आमतौर पर बिना गार्ड के ATM को अपना निशाना बनाया करता था। इसके बाद वो ATM में घुसने से पहले CCTV कैमरे को तोड़ देता था। अलार्म के कनेक्शन भी काट देता था फिर इसके बाद वह ATM से कैश निकाल कर चोरी करता था।
Updated on:
18 May 2023 01:20 pm
Published on:
18 May 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
