5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सज रहा था मंडप, शादी से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन

यूपी के प्रयागराज में एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरा गांव स्तब्ध है। हुआ यूं कि एक दुल्हन जिसकी एक दिन बाद बारात आने वाली थी। वह अपने प्रेमी के साथ गहने ओर रूपए लेकर फरार हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रयागराज जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के सौरहा गांव के स्व रमेशचंद्र गौड़ की बेटी की शादी थी। एक दिन बाद उसके घर बारात आने वाली थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। लडक़ी के परिवार वाले तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच दुल्हन गांव के ही अपने एक प्रेमी के साथ फरार हो गई। घरवालों ने जब खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि वह गांव के ही सनी कुमार पुत्र अमृतलाल के साथ जा चुकी है। वहीं लडक़ी के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने आरोप यह भी लगाया कि जबसे उन्होंने लडक़ी को भगाने की शिकायत पुलिस से की है, तबसे ही लडक़े के परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

लाखों रूपए और गहने लेकर भागी दुल्हन
आरोप है कि शादी से पहले भागते समय दुल्हन अपने साथ लगभग तीन लाख रूपए नकद ओर गहने लेकर गई है। साथ में शादी के लिए खरीदे गए कपड़े भी पैक करके ले गई।