
घटने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा टला, खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही दोनों नदिया
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिला में बाढ़ से जल्द राहत मिलेगी। मंगलवार को सुबह से जलस्तर कमी देखी जा रही है। लेकिन अभी भी दोनों नदिया खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। गंगा-यमुना के तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से हाहाकार मचा है। हजारों परिवार बाढ़ राहत शिविर में रहने को मजबूर हो गया है। इसके अलावा 128 से अधिक गांवों में नाव चलने लगी है।
यहां से छोड़े गए पानी
मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और कानपुर बैराज बांध से आ रहे पानी से गंगा-यमुना उफान पर है। बाढ़ के पानी से तीन दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और 128 से अधिक गांव बाढ़ के चपेट से आ गए हैं। शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग साढ़े तीन लाख परिवार बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। बाढ़ की विकराल स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने 100 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और 15 राहत शिविर को सक्रिय किया है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए एनडीआरएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ में फसे लोगों को नाव और स्टीमर से बाढ़ शिविर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।
इस रफ्तार से घट रहा है जलस्तर
प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। 30 अगस्त को सुबह से ही दोनों नदियों में जलस्तर की बढ़ोत्तरी में कमी आई है। गंगा-यमुना खतरे के निशान पार कर बह रही हैं। 4 बजे तक गंगा का जलस्तर 85.77 मीटर व यमुना जा जलस्तर 85.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जिले में खतरे का निशान 84.73 मीटर पर हैं। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि नदियों का जलस्तर में कमी आई है।
एनडीआरएफ और पुलिस की टीम तैनात
प्रयागराज में आए बाढ़ को लेकर कई इलाकों में एनडीआरएफ और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर के 42 इलाके और 128 गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। बाढ़ में फसे लोगों को बाढ़ शिविर में ठिकाना बना लिया है। पुलिस बल और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा पानी में फसे लोगों को घर से सुरक्षित जगह पहुंचाने का सिलसिला जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 270 नावों और 23 स्टीमर संचालित की जा रही हैं। लेकिन सोमवार से जलस्तर में कमी आने से प्रशासन राहत की सांस ली है।
Published on:
30 Aug 2022 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
