18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 3 डिग्री गिरा पारा, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी, जानें IMD का अनुमान

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के कई जिलों में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। पश्चिमी यूपी में हो सकती है हल्की बारिश वहीं, पूर्वी […]

less than 1 minute read
Google source verification
up weather alert 40 districts fog cold wave december 2025

Weather Alert: उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना मुसीबत | Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के कई जिलों में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

पश्चिमी यूपी में हो सकती है हल्की बारिश

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का असर कम देखने को मिला। वाराणसी, सोनभद्र और आसपास के जिलों में कुछ जगह हल्के बादल नजर आए, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और सूखा बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। यह सिस्टम पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय है, जिसके कारण पश्चिमी यूपी में बादल और हल्की बारिश देखने को मिली।

अब कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम फिर साफ हो जाएगा और फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पछुआ हवाएं चलने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।