
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना मुसीबत | Image Source - Pinterest
उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड अब खत्म होने वाली है और मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर दोपहर के समय हल्की बारिश भी हो सकती है।
लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, अयोध्या, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।
मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से तेज धूप निकली थी, लेकिन अब मौसम बदलने जा रहा है। आगरा में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा था। मौसम विभाग का कहना है कि आज बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम सुहावना हो सकता है। लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Published on:
18 Feb 2026 10:01 am
