Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबादी के मामले में दुनिया में नंबर वन बना ये शहर, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

General Knowledge: आबादी के मामले में दुनिया में नंबर वन बनने का गौरव भारत के एक शहर ने हासिल कर लिया है। आइए आपको बताते हैं टोक्यो, शंघाई, साओ पाउलो और मैक्सिको सिटी को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचने वाला शहर कौन सा है।

2 min read
Google source verification
Mahakumbh 2025

General Knowledge: मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में यह उपलब्धि दर्ज हुई।

4.20 करोड़ पहुंची जनसंख्या

मकर संक्रांति पर प्रयागराज में अद्भुत नजारा देखने को मिला। एक दिन के लिए यहां की आबादी चार करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। संक्रांति पर यहां 3.50 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। जिले की आबादी तकरीबन 70 लाख के आसपास है। मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालु और प्रयागराज की आबादी को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 4.20 करोड़ हो जाती है।

जापान के टोक्यो को पीछे छोड़ा

दुनिया में जापान का टोक्यो सर्वाधिक आबादी वाला शहर है। यहां की आबादी 3.74 करोड़ के आसपास है। 2.93 करोड़ आबादी के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इस हिसाब से 4.20 करोड़ आबादी के साथ प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे बड़ा शहर बन गया। खास बात यह भी है कि मंगलवार को प्रयागराज की आबादी विश्व के कई देशों से ज्यादा रही।

29 जनवरी को भी बनेगा रिकॉर्ड

महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर 1.75 करोड़ लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई थी। अगर उस आंकड़े को मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करने वालों की संख्या से जोड़ा जाए तो यह संख्या 5.25 करोड़ बैठती है। अभी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। अमावस्या पर छह से आठ करोड़ के बीच श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में प्रयागराज 29 जनवरी को भी विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आज प्रयागराज जंक्शन, छिवकी से खुलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन, जानें स्टॉपेज और खुलने का समय

सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर

  • टोक्यो 3.74 करोड़
  • दिल्ली 2.93 करोड़
  • शंघाई 2.63 करोड़
  • साओ पाउलो 2.18 करोड़
  • मैक्सिको सिटी 2.16 करोड़