25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के वो 5 शहर जहां मिलता है सुबह का लाजवाब नाश्ता

प्रयागराज जो पहले इलाहाबाद हुआ करता था, गंगा जमुनी तहजीब वाले इस शहर में लोग जितना संगम से प्यार करते है उतना ही यहां मिलने वाले सुबह के नाश्ते से भी यहाँ लोगो के दिन की शुरुआत दही और जलेबी से होती हैं।

2 min read
Google source verification
5.png

प्रयागराज: प्रयागराज जो पहले इलाहाबाद हुआ करता था, गंगा जमुनी तहजीब वाले इस शहर में लोग जितना संगम से प्यार करते है उतना ही यहां मिलने वाले सुबह के नाश्ते से भी यहाँ लोगो के दिन की शुरुआत दही और जलेबी से होती हैं।

1.png

आगरा: ताजनगरी आगरा में लोग अपनी सुबह की शुरुआत बेड़ई और जलेबी से करते है। दिनभर खचा-खच सैलानियों से भरा रहने वाला शहर जहां लोग तीखा खाना पसंद करते हैं। और इसी के साथ दिन की शुरुआत गरमा-गरम जलेबी और बेड़ई से करते हैं।

2.png

बनारस : महादेव की नगरी बनारस में कचौड़ियों की एक से बढ़कर एक दुकानें हैं। काशी की पुरानी गलियों में देर रात से ही इन दुकानों पर कचौड़ी और सब्जी बनाने की खटर-पटर शुरू हो जाती है। सुबह होते-होते इसकी सुगंध लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है। सुबह होने के साथ ही इन दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है।

3.png

लखनऊ: नवाबों का शहर लखनऊ अपने जायके के लिए जाना जाता है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत बक्से वाले खस्ते खा कर करते हैं। यह खस्ते लखनऊ के निवासियों का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। जिसे खाने के लिए लोगों की लम्बी लाइन लगी रहती है।

4.png

कानपुर: कानपुर अपने अलग अंदाज और स्वाद के लिए जाना जाता हैं। शहर के लोगों की सुबह की शुरुआत ब्रेड मक्खन और मट्ठे से ही होती है।  कानपुर का यह ब्रेकफास्ट पूरे देश भर में फेमस है।  यहां पर व्हाइट बटर को ब्रेड पर लगाकर मसाला लगाया जाता है। उसके साथ ही मसालेदार मट्ठा जो स्वाद में चार चाँद लगा देता हैं।