30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी प्रियंका सिंह को विरोधियों ने दी जान से मारने की धमकी

छात्र नेता प्रियंका सिंह परास्नातक की हैं छात्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव लड़ने की कर रहीं तैयारी

2 min read
Google source verification
Priyanka Singh

प्रियंका सिंह

इलाहाबाद. इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही एक बार फिर छात्र राजनीति में अपराध का समीकरण दिखने लगा। विश्वविद्यालय की छात्र नेता प्रियंका सिंह परास्नातक की छात्रा प्रियंका इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका सिंह ने शिवकुटी थाने में तहरीर दी है कि शाम प्रियंका सलोरी डेलीगेशन में छात्रों से जनसंपर्क कर रही थी। उसी समय कुछ छात्रों ने विरोध करते हुए उनके साथ अभद्रता की उन्हें अपशब्द भी कहा। प्रियंका के अनुसार विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि अगर दोबारा प्रचार में निकली तो जान से मार देंगे।


इस दौरान वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए प्रियंका ने बताया कि जब से उसने विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास अपने होल्डिंग्स लगाएं हैं। तब से कुछ कथाकथित मठाधीश जो उसके चुनाव लड़ने से अपनी हार मान रहे हैं।लगातार चुनाव ना लड़ने का दबाव बना रहे हैं। कल तक हद हो गई जो सामने आकर खरी-खोटी, अपशब्द और मारपीट पर उतारु हो गए।


छात्रनेता प्रियंका सिंह हरदोई की रहने वाली है वह शिवपुरी कॉलोनी गोविंदपुर में रहती हैं। प्रियंका आगामी छात्र संघ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। प्रियंका का जनसंपर्क अभियान बहुत तेजी से चल रहा है छात्र चुनाव की सरगर्मी के साथ इस बात की फिर चर्चा है कि प्रियंका सिंह महिला प्रत्याशी होने के नाते कैंपस के छात्रों को कड़ी टक्कर देंगी।
हालांकि प्रियंका सिंह किसी राजनीतिक दल या संगठन से नहीं है। प्रियंका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार है। प्रियंका सिंह ने शिवकुटी थाने में शिकायत की है। उस तहरीर में आदित्य शाही, आदित्य नाथ तिवारी सुधांशु दीपक सिंह अवनीत सिंह नीरज सिंह अभय प्रताप सिंह विकास तिवारी व कुछ अज्ञात लोगों के नाम तहरीर दी है।


छात्र संघ चुनाव में पहले भी होल्डिंग्स और पद को लेकर छात्र नेताओं में गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई चलती रही है छात्र संघ चुनाव अगस्त माह के अंतिम तक होना है। विश्वविद्यालय में इसके अनौपचारिक बैठक और चुनाव अधिकारी वेतन कर लिया है।