22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Update: प्रयागराज फतेहपुर प्रतापगढ कौशांबी के जिलों का मौसम दिनभर कैसा रहेगा जानिए,अलर्ट जारी..

प्रयागराज के आसपास के जिलों में दो दिनो से बारिश ना होने से लोग धूप की वजह से गर्मी और उमस से परेशान हैं दो दिन पूर्व मूसलधार बारिश से लोगो को कुछ राहत मिली है लेकिन दो दिनो से सुबह से चिलचिली धूप उमस से लोग परेशान हैं प्रयागराज से सटे आसपास के जिलों में तो काफी दिनों से धूप और उमस ने तो लोगो के जीवन को प्रभावित कर रखा है|

2 min read
Google source verification
today_prayagraj_weather_update.jpg

Prayagraj Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज सुबह से ही प्रदेश के कुछ जिलों में तो सुबह से ही बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के कुछ जगहों में दोपहर बाद मौसम सुहाना के साथ बारिश होने की संभावना है। यह क्रम शाम से लेकर देर तक बना रह सकता है की कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

प्रयागराज फतेहपुर प्रतापगढ कौशांबी के जिलों का मौसम हाल

प्रयागराज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से न्यूनतम तापमान 27डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में धूप रहेगी जिसके चलते दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे,शाम 7बजे के मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आएगी जिसके चलते शाम 7 बजे के बाद मौसम सुहाना रहेगा। वही कौशांबी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा सुबह से धूप रहेगी जिसके चलते दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे शाम 6 बजे के बाद मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आएगी जिसके चलते शाम 6 के बाद मौसम सुहाना रहेगा।फतेहपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा दिन भर धूप रहेगी धूप के चलते लोगो के दिनभर उमस का सामना करना पड़ेगा शाम 7 बजे के मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आएगी जिसके चलते शाम 7 बजे बाद मौसम सुहाना रहेगा।वहीं प्रतापगढ़ का अधिकतम तापमान 33डिग्री से न्यूनतम तापमान 27डिग्री तक रहेगा दिन भर धूप रहेगी जिसके चलते लोगो को दिनभर उमस का सामना करना पड़ेगा शाम को 6 से 7 बजे के बीच में मौसम में कुछ प्रतिशत गिरावट आयेगी जिसके चलते शाम को मौसम सुहाना रहेगा।


प्रयागराज के आसपास जिलों में कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर में काफी दिनो बाद दो दिन पूर्व मूसलाधार बारिश हुईं है जिससे गर्मी और उमस से लोगो को राहत मिली है जोरदार बारिश काफी दिनो से न होने से किसान परेशान थे धान की फसल बिना पानी भी खराब हो रही थीं लेकिन दो दिनो से खिली हुई धूप से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं आज भी प्रयागराज के आसपास के जिलों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं रोज खिली हुई धूप एवम उमस से लोग परेशान है किसान दो दिनो से जोरदार बारिश का इंतजार कर रहें है।