28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, दर्जनों घायल

घायलों को इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया है। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Nandan Singh

•

Oct 08, 2016

bus and truck rammed

bus and truck rammed

इलाहाबाद.
आठ अक्टूबर इलाहाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर घूरपुर थानान्तर्गत स्थित डाकबंगले के पास शनिवार दोपहर बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को इलाहाबाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया है।



हादसे के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि इलाहाबाद से रीवा के लिए सवारी भरकर रोडवेज बस जा रही थी और उसी रीवा रोड से ट्रक इलाहाबाद की तरफ आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भीड़ गई। इस हादसे में घायल ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश से आ रहे थे। जिन पिता पुती की मौत हुई है, वो सीधी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



इन सभी घायलों को इलाहाबाद के एसआरएन में भेजा गया है। बता दें कि बस के चालक व कंडक्टर की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है।