
UP Monsoon Update: जल्द ही उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल बदलने वाली है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के साथ प्रदेश के अन्य इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। आने वाले दिनों एक दो दिनों में प्रदेश वासियों को अच्छी बरसात मिलेगी।
UP Monsoon Update: तेज धूप और वातावरण में अधिक नमी के चलते उमस से लोग बेहाल हैं। लेकिन ताजा मौसम अपडेट के अनुसार प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, हमीरपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़ समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होगी। भले ही अभी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि मौसम विभाग रविवार से फिर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
कुछ दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा तापमान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सामान्य से अधिक पहुंच गया है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान तो 6.8 डिग्री अधिक पहुंच गया।
Updated on:
21 Jul 2024 11:40 am
Published on:
21 Jul 2024 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
