
UP news: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐसा मामला सामने आया। जिसने भी यह मामला सुना, उसके होश उड़ गए। प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया और जयमाल कार्यक्रम समेत विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं। अगले दिन 25 फरवरी की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। ससुराल पहुंची दुल्हन का परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया और होने वाली रस्मों को पूरा किया गया, लेकिन सुहागरात के अगले दिन दुल्हन को बच्चा पैदा हो गया। जिससे हर कोई हैरत में था।
दूल्हे की मां ने बताई पूरी घटना
दूल्हे की मां ने बताया कि विदाई के बाद घर पहुंची नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार आने लगे। शाम को सभी सोने चले गए। अगले दिन 26 फरवरी की सुबह बहू उठी, तो उसने सबको चाय बनाकर पिलाई। घर में खुशहाली का माहौल था। 26 फरवरी को अचानक शाम के समय बहू ने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। हम लोग तुरंत उसको करछना CHC ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों ने कहा कि आप लोग फॉर्म पर साइन कर दीजिए। तुरंत इन्हें डिलीवरी के लिए ले जाना होगा। करीब 2 घंटे बाद बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया।
दूल्हे का ही है बच्चा
नई दुल्हन के मां बनने के बाद बवाल मचा हुआ है। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि 2024 मई में बेटी की शादी तय हुई थी। शादी तय होने के बाद से दूल्हा और दुल्हन में फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों मिलने-जुलने लगे। जो बच्चा हुआ है, वह दूल्हे का ही, लेकिन लड़का इस बात को नहीं मान रहा है। दूल्हे का कहना है कि मेरी 4 महीने पहले ही शादी तय हुई थी। दूसरी ओर, बहू को लड़के के पिता ने भी अपनाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हो पाया। दुल्हन को मायके भेज दिया गया।
Updated on:
04 Mar 2025 07:53 am
Published on:
04 Mar 2025 07:52 am
