12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मार्च के महीने में आग के गोले बरसा रहा आसमान, तापमान 36°C के पार, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इस साल अप्रैल से पहले ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मार्च महीने में ही राज्य के कई जिलों में जेठ माह जैसी तेज गर्मी का सामना किया जा रहा है। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और झांसी जैसे शहरों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है

less than 1 minute read
Google source verification
up weather news 26 march

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अप्रैल से पहले ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मार्च के महीने में राज्य के कई जिलों में जेठ माह जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और झांसी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मार्च के अंत तक, प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार यूपी में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? 

27 मार्च को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 28 और 29 मार्च को भी मौसम का हाल यही रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, और इन क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा, चुनावी रंजिश में इंजेक्‍शन लगाकर की थी हत्या

 तेज हवाओं चलने का अनुमान

29 मार्च को भी प्रदेश में तेज हवाओं का अनुमान है। हालांकि, 30 और 31 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, और इस दौरान तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। अब यदि तापमान की बात करें, तो मंगलवार को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग