26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिसंबर से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बढ़ेगा कोहरा और तेजी से गिरेगा तापमान, देखें कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी सर्दी.. दो दिन में चल सकती है शीतलहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी सर्दी.. दो दिन में चल सकती है शीतलहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी(photo-patrika)

उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। फिलहाल 7 दिसंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान शीतलहर, बादल या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से लेकर जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, झांसी, अयोध्या, मुरादाबाद, सोनभद्र समेत अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट महसूस होगी।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल

राजधानी लखनऊ में आसमान पर बादल दिख सकते हैं। न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 2 से 3 दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 दिसंबर को भी पूरे पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 6 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि सुबह कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलेगी।

ठंडी हवाओं के कारण गिरेगा पारा

बीते दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन अब इसका प्रभाव खत्म हो रहा है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ शांत होगा, उत्तरी और पछुआ ठंडी हवाएं राज्य में तेज होने लगेंगी। इसके चलते अगले 3–4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।