5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, चार दिनों तक परेशान करेगी शीतलहर

UP Weather: मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक कंपाने वाली शीतलहर का एलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि अब राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification

UP Weather Alert: यूपी में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का भी मौसम बदल तेजी से बदलने वाला है। जिसे लेकर मौसम विभाग द्वारा यूपी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में 12 से 15 दिसंबर तक शीतलहर चलने वाली है। जिससे यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत भी होगी।

छह डिग्री तक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने वाली है। इसके अलावा, 12 और 13 दिसंबर को कई इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर रिकॉर्ड की गई है। जिसमें आगरा में न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक जाएगा। अगले तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी है। अलीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री और तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट है। बागपत, इटावा, बरेली जैसे जिलों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक जा सकता है।